छत्तीसगढ़

बंदरों की उछल-कूद से बैंक में लगी भीषण आग : कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर खाक — कैश सुरक्षित

बालोद, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक जिला सहकारी बैंक शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि बैंक के कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते बैंक का कैश सुरक्षित बचा लिया गया।

यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते बैंक परिसर में फैल गई।

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं, बैंक को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button