छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: कार खंभे से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में आज अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खड़े खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार युवक एवं युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की पुष्टि हो सके।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button