छत्तीसगढ़

धमतरी में सड़क पर पलटी पिकअप ने खोला तस्करी का राज: 2 गाड़ियों में भरे थे 13 मवेशी, पुलिस ने 12 बचाए

धमतरी, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी दो पिकअप गाड़ियां मिली हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों से 12 जीवित मवेशियों को बरामद किया है, जबकि एक मवेशी मृत मिला।

डाभा दोनर मार्ग पर पलटी मिली पिकअप

जानकारी के मुताबिक, डाभा-दोनर मार्ग पर ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक पिकअप को पलटा हुआ देखा। इसके कुछ दूरी पर एक अन्य पिकअप वाहन भी खड़ा मिला, जिसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मगरलोड थाना पुलिस को दी।

दोनों वाहनों से 12 मवेशी बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जांच के दौरान वाहनों से 12 मवेशी जीवित बरामद हुए। वहीं एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप पलटने के कारण उसकी मौत हुई होगी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button