छत्तीसगढ़

Physics Wallah में आग लगते ही मचा हड़कंप: वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, समय रहते बुझाई गई आग

दुर्ग, 5 अक्टूबर। भिलाई के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र की है। आग लगने के दौरान सेंटर में विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में मौजूद थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग दिखाई देते ही कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों और प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कर्मचारियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया।

सेंटर हेड तापस चौधरी ने बताया कि घटना का समय रहते पता चल गया था। कर्मचारियों ने बिना देरी किए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे आग सेंटर के दूसरे हिस्सों तक नहीं फैल सकी।

घटना के समय बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षाओं में मौजूद थे, लेकिन आग पर तत्काल नियंत्रण पा लिए जाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। किसी विद्यार्थी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रबंधन के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में कर्मचारियों को फायर सेफ्टी की नियमित ट्रेनिंग दी जाती है। कर्मचारियों को हर महीने आग से बचाव और आपात स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी प्रशिक्षण के चलते कर्मचारियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।

घटना के बाद विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button