छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : CM साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद बैठक के बाद रायपुर में नशा मुक्ति पदयात्रा में होंगे शामिल

रायपुर, 30 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में बैठक से होगी, जिसके बाद वे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचकर मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे कार से नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय रहेगा। शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री 4:30 बजे फाफाडीह चौक, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पदयात्रा सप्ताह कार्यक्रम में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सरदार वल्लभ भाई चौक (लाल चौक), देवेन्द्र नगर से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। रात 8 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर ही आरक्षित एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button