अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला अज्ञात युवक का शव : सिर पर चोट के निशान देखकर पुलिस भी हैरान, जांच में जुटी टीम

रायपुर, 29 सितम्बर 2026

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button