छत्तीसगढ़

IAS आशीष टिकरिहा को बड़ी जिम्मेदारी : जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार मिला, वर्तमान पद भी संभालेंगे

रायपुर, 28 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा आदेश जारी करते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक, आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जारी इस आदेश के बाद जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button