सरकार के दो बड़े फैसलों का असर : चीनी के दाम 18% गिरे, एक्स-मिल कीमत 67 से घटकर 55 रुपए किलो हुई

नई दिल्ली, 26अगस्त 2026। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार के कड़े फैसलों के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमतों में करीब 18 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत अब करीब 55 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है।
पिछले कुछ दिनों में चीनी के दामों में अचानक तेजी देखने को मिली थी। इसका प्रमुख कारण चीनी मिलों द्वारा कीमतों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी को माना गया। बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर सख्ती से नजर रखते हुए दो बड़े फैसले लिए।
सरकारी कदमों के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में करीब 12 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। पहले यह कीमत लगभग 67 रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर करीब 55 रुपये प्रति किलो रह गई है।
चीनी की कीमतों में आई इस गिरावट से आगे चलकर खुदरा बाजार में भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उपभोक्ताओं को इसका पूरा फायदा कब तक और कितनी मात्रा में मिलेगा, यह बाजार में खुदरा कीमतों पर निर्भर करेगा।
सरकार के हस्तक्षेप का उद्देश्य चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी पर नियंत्रण करना और बाजार में कीमतों को स्थिर रखना है। कीमतों में कमी से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ मिठाई और खाद्य उद्योग को भी राहत मिलने की उम्मीद है।



