छत्तीसगढ़

27 अगस्त को रायपुर में UCC पर बड़ी बैठक: 200 प्रतिनिधि करेंगे मंथन, सामाजिक प्रभाव और प्रावधानों पर होगी चर्चा

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में आगामी 27 अगस्त 2026 को राजधानी के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आयोग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठन, समाज प्रमुख, विकास प्राधिकरणों के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हैं। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव कानून के भावी स्वरूप को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य एक ऐसा समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है, जो राज्य के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख सके।

विस्तृत चर्चा एवं सुझाव के लिए विभिन्न समूहों को पृथक रूप से भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर ऑनलाइन सुझाव भी दिए जा सकेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button