छत्तीसगढ़

रायपुर BREAKING : पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिला

रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जय साहू के पिता धनीराम साहू प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और विधायक के साथ-साथ केंद्र में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button