छत्तीसगढ़
Trending

पंडरिया में विकास की रफ्तार तेज: CM विष्णुदेव साय नें 57 करोड़ से 57 किमी सड़कों का किया भूमिपूजन, वनांचल गांवों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

रायपुर, 17 अप्रैल 2026/ पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लंबाई के कुल 27 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार वनांचल, आदिवासी बाहुल्य और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने, सुगम और सुरक्षित आवागमन तथा जनहितकारी योजनाओं के विस्तार के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा कि युवा, किसान, महिला, व्यापारी और गरीब वर्ग के लिए योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर राज्य तेजी से बढ़ रहा है।

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में इन सड़क निर्माण कार्यों के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया सहित पूरे प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में विकास घर-घर तक पहुंच रहा है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने आगे कहा कि सड़कें केवल रास्ते नहीं बनातीं, बल्कि विकास की नई दिशा तय करती हैं। सरकार का संकल्प है कि हर गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

इन सड़क निर्माण कार्यों से न केवल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। पंडरिया विधानसभा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता में शामिल है।

पंडरिया विधानसभा के इन 27 बहुप्रतीक्षित सड़कों का हुआ भूमिपूजन

भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला मार्ग, बोहिल रोड से झुमर, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा, बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़ बैगापारा और पैलपार से गोरखपुरखुर्द सड़क निर्माण कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button