छत्तीसगढ़
Trending

Bravery Rewarded: नक्सल मोर्चे पर बहादुरी दिखाने वाले 295 जवानों को प्रमोशन, डीजीपी ने जारी किया आदेश

रायपुर, 30 मई 2025 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहस और अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के 295 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों में कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान शामिल हैं। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और उप निरीक्षक (SI) रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

डीजीपी ने बताया कि यह पदोन्नति जवानों के साहस, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान स्वरूप दी गई है। सरकार द्वारा नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षाबलों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button