छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस का नया शोरूम शुरू, विधायक अनुज शर्मा ने किया उद्घाटन

रायपुर, 28 मई 2025 राजधानी के दलदल सिवनी क्षेत्र में नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नए सोलर शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्य घर योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा, हमारे किसान भाई पंप चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। सूर्य प्रकाश ऊर्जा का इतना बड़ा स्रोत है जिसे संचित कर दैनिक जीवन में उपयोग किया जा सकता है।”

विधायक ने नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और इसके भविष्य में विस्तार की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर वारी एनर्जीज के स्टेट हेड सतीश शाहपुरे ने बताया कि वारी देश की अग्रणी सोलर उत्पाद निर्माता कंपनी है। उन्होंने कहा, “अब रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस के माध्यम से वारी के पंप, बैटरी, ड्रायर और वायर जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे।”

नीट नेचर सॉल्यूशंस के फाउंडर रितेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी कंपनी सौर ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत है और छत्तीसगढ़ में विगत डेढ़ वर्षों से सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा, “आज के दौर में सोलर ऊर्जा हर क्षेत्र की आवश्यकता बन चुकी है। इससे बिजली की बचत होती है और उपभोक्ताओं को राहत मिलती है।”

खंडेलवाल ने आगे कहा कि उनकी कंपनी का उद्देश्य स्वच्छ और सस्ती बिजली को सभी तक पहुंचाना है। उन्होंने सौर ऊर्जा को केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि मन की शांति, बढ़ते बिजली बिलों से मुक्ति और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत” बताया।

शोरूम के शुभारंभ से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सौर ऊर्जा समाधानों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और अधिक से अधिक लोग स्वच्छ ऊर्जा की ओर प्रेरित होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button