छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़ में CM विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित : बोर्ड टॉपर्स को दिए लैपटॉप-टैबलेट, बोले– हर प्रतिभा को मिलेगा पूरा समर्थन

रायपुर, 27 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ दौरे के दौरान जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लैपटॉप एवं टैबलेट भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। सरकार इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग देगी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।

इस मौके पर रायगढ़ जिले की छात्रा हेमलता पटेल को 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं आयुषी कुमारी को सातवां और रौनक चौहान को नौवां स्थान मिला। 12वीं परीक्षा में कृतिका यादव ने छठा और तरंग अग्रवाल ने आठवां स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त दिया पांडे ने एमएमएसई परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया, जिसके लिए उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह आयोजन राज्य सरकार की प्रतिभा सम्मान नीति के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button