कालीमाता वार्ड में “मन की बात” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्कूल की मरम्मत व पानी की समस्या पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 122वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण समारोह रायपुर उत्तर विधानसभा के कालीमाता वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खपराभट्टी (बूथ क्रमांक 57 से 60) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक मिश्रा ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा की गई प्रेरक कहानियों की सराहना करते हुए कहा, “हर एपिसोड में प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने से जुड़ी प्रेरणादायक बातें साझा करते हैं। कोरिया और बस्तर जैसे क्षेत्रों का उल्लेख यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ भी इस विकास यात्रा का अभिन्न अंग है, जो गर्व की बात है।”
जनसमस्याओं पर तत्परता दिखाते हुए विधायक मिश्रा ने स्कूल में पानी की कमी और भवन की मरम्मत जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में डॉ. प्रमोद साहू, मोती साहू, सनत साहू, दयाराम साहू, वाय आर साहू, रामबिसाल साहू, नरसिंग साहू, शत्रुघ्न साहू, नेताम जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना सेन, गायत्री चंद्राकर, वर्षा सहिस, मालती साहू, केसरी साहू, सुरेखा साहू, इंदु साहू, मनोज दरवलकर, सुरेंद्र वर्मा, अनुराग साहू, अजय जी, शाहिद हुसैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, जनसंपर्क को सशक्त बनाने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने हेतु संवाद किया।
“मन की बात” कार्यक्रम न केवल राष्ट्रव्यापी जनसंवाद का सशक्त माध्यम बना, बल्कि इसने स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय, जनोन्मुखी और जागरूक बनाने की दिशा में प्रेरणा भी प्रदान की।



