छत्तीसगढ़
Trending

मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट करने वाले आरोपी बाउंसर गिरफ्तार : शहर में निकाला गया जुलूस, देखें वीडिओ…

रायपुर। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पत्रकारों को धमकाने और धक्का-मुक्की करने के आरोप में तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों का जयस्तंभ चौक से जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

क्या है मामला

मेकाहारा अस्पताल में चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों को अस्पताल में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के बाउंसरों ने रोक दिया। इसी दौरान बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम पिस्तौल लेकर पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में महिला सुरक्षाकर्मियों को जबरन अस्पताल के गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों को धमकाने लगा। स्थिति बिगड़ते देख पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई नहीं होने पर सभी पत्रकार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए।

अस्पताल प्रशासन ने मांगी माफी, मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

प्रदर्शन के दौरान रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। पत्रकारों की मांग पर अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर भी सीएम हाउस गेट पहुंचे और घटना को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा में लगी ‘कॉल मी सर्विस’ एजेंसी का टेंडर निरस्त करने की अनुशंसा सरकार को भेजी जाएगी।

धरना स्थल पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर बातचीत की और आश्वासन दिया कि पत्रकारों को धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि दोषियों को “मिट्टी में मिला दिया जाएगा” और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात पत्रकारों ने धरना समाप्त कर दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button