अपराधछत्तीसगढ़

खेत में करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार: मांस पकाते रंगे हाथ पकड़े गए 4 आरोपी, वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खैरागढ़। जिले में वन विभाग ने अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर खेत में बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार करने और उसका मांस पकाने का आरोप है। मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में वन्यजीव का शिकार किया गया है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तलाशी वारंट लेकर गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक घर में मांस पकाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह मांस जंगली सूअर का है।

जांच में खुलासा हुआ कि गांव के पेखन वर्मा ने अपने खेत में बिजली का कनेक्शन लगाकर करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से जंगली सूअर की मौत हो गई। इसके बाद सूअर के मांस को गांव लाकर पकाया जा रहा था।

वन विभाग ने मौके से जंगली सूअर का मांस, एक बसूला, दो कुल्हाड़ियां, एक हंसिया और तीन कड़ाहियां जब्त की हैं। मामले में पेखन वर्मा, बुजलाल कंवर, सेवनदास और मेन कुमार को आरोपी बनाया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

खैरागढ़ डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button