देशभर से जुटे 3000 पोल्ट्री ट्रेडर्स: आईबी ग्रुप का बड़ा मिशन–2035 तक छत्तीसगढ़ को बनाएंगे ‘प्रोटीन हब’, गांव-गांव पहुंचेगा चिकन प्रोटीन, मिलेगी रोजगार की गारंटी

रायपुर, 08 अप्रैल 2025 आईबी ग्रुप द्वारा रायपुर के होटल ओमाया गार्डन में पोल्ट्री कॉन्क्लेव का पहला दिन पोल्ट्री ट्रेडर्स के लिए रहा जिसमें तकरीबन 3000 पोल्ट्री ट्रेडर्स उपस्थित रहे। ट्रेडर्स को पहले दिन आधुनिक तरीके से पोल्ट्री व्यवसाय और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
आयोजन को संबोधित करते हुए आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देते हुए आईबी ग्रुप आगामी 2035 तक छत्तीसगढ़ राज्य को “प्रोटीन हब” बनाने के लिए तेजी के साथ काम कर रहा है।

इसी कड़ी में आईबी, देश में अब तक लाखों लोगों को पोल्ट्री व्यवसाय से जोड़ा जा चुका है। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि जिस तरह यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में प्रोटीन को महत्व दिया जाता है उसी तरह से देश में भी प्रोटीन के प्रति जागरूकता लानी है ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
देश में चिकन प्रोटीन के प्रति बढ़ रही जागरूकता
एमडी बहादुर अली ने कहा कि देश में चिकन प्रोटीन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार छोटे-बड़े सभी उद्योगों को सपोर्ट कर रही है और गांव-गांव तक प्रोटीन पहुंचाने कि जो कोशिश हो रही है उसमें हम भी सूत्रधार बना रहे हैं।

आईबी ग्रुप ने बढ़ाया गांव-गांव में रोजगार का अवसर
1500 आदमी पर एक चिकन प्रोटीन शॉप खोलने की योजना है।
वर्तमान में लगभग 300 लोगों की टीम गांव-गांव में पोल्ट्री फार्म और चिकन प्रोटीन शॉप पर काम कर रही है।
समूह, पोल्ट्री के लिए सब्सिडी द्वारा प्रोत्साहन भी दे रहा है।
विस्तार योजना से पूरा होगा लक्ष्य
1000 वाहनों को सब्सिडी दिए जाने की योजना है, जिसमें 3 साल में 21 करोड़ की सब्सिडी दी जायेगी।
“चिकन प्रोटीन सेंटर” जैसे नाम लिखने से व्यवसाय की गंभीरता को बल मिलेगा।
पोल्ट्री में टेक्नोलॉजी लाना ज़रूरी – ज़ोया आफ़रीन
समाहरो में आईबी ग्रुप की डायरेक्टर जोया आफरीन आलम ने पोल्ट्री ट्रेडर्स को टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर काम करने के लिए एडवांस पोल्ट्री को अपनाना होगा।
सम्मेलन में दूसरे दिन देशभर के किसान होंगे उपस्थित
दूसरे दिन देशभर से आये पोल्ट्री किसान शामिल होंगे जिन्हें भी आधुनिक पोल्ट्री द्वारा देश में प्रोटीन पोषण उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी।



