छत्तीसगढ़

सड़क उखड़ी, निर्माण अधूरा और गुणवत्ता गायब: पीडब्ल्यूडी ने 2 ठेकेदारों को थमाया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क को लेकर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और कार्यों की जांच के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और निर्धारित मानकों में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। दोनों ठेकेदारों को 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की यह सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी में है।

परफॉर्मेंस गारंटी की इस सड़क के निर्माण के बाद सतह पर क्षति और रखरखाव में लापरवाही के मामले में विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी छह उप अभियंताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी उप अभियंताओं को तीन दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button