छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रपति मुर्मु पहुंचीं रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत, बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button