छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को : मंत्रालय महानदी भवन में जुटेंगे मंत्री, सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

रायपुर, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
मंत्रिपरिषद की इस बैठक पर प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से नजर रहेगी।



