छत्तीसगढ़

CG IPS Transfer: रोहित कुमार शाह बने CAF की 15वीं बटालियन के कमांडेंट, छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग… देखें आदेश

रायपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक आधार पर 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को अपना वर्तमान प्रभार छोड़ने से पहले अपने-अपने जिलों में वरिष्ठतम अधीनस्थ अधिकारी को कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत झा अमनकुमार रामनकुमार (IPS-2021), जो बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें राज्य जांच एजेंसी (SIA), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।

अजय कुमार (IPS-2021) को नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) के पद से हटाकर विशेष आसूचना शाखा (SIB), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आकाश श्री श्रीमल (IPS-2021), जो कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में ASP (ऑपरेशन) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अपराध अन्वेषण विभाग (CID), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है।

अक्षय प्रमोद साबद्रा (IPS-2021) को नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) के पद से स्थानांतरित कर योजना एवं प्रबंधन शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में AIG नियुक्त किया गया है।

आकाश कुमार शुक्ला (IPS-2021), जो दुर्ग जिले के बघेरा स्थित STF में ASP (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में AIG बनाया गया है।

रोहित कुमार शाह (IPS-2021) को सुकमा में ASP (ऑपरेशन) के पद से हटाकर बीजापुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 15वीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

रवींद्र कुमार मीना (IPS-2021), जो बीजापुर में ASP (ऑपरेशन) थे, उन्हें चिटफंड एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में SP की जिम्मेदारी दी गई है।

धोत्रे सुमितकुमार दत्ताहरी (IPS-2021), जो बस्तर जिले के जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) थे, उन्हें कांकेर जिले में ASP (ऑपरेशन) के पद पर पदस्थ किया गया है।

इशु अग्रवाल (IPS-2022), जो रायपुर शहरी क्षेत्र के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) थे, उन्हें नारायणपुर जिले में ASP (ऑपरेशन) बनाया गया है।

मयंक मिश्रा (IPS-2022), जो रायगढ़ में CSP के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सुकमा जिले में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वैशाली जैन (IPS-2022) को जगदलपुर में ASP (ऑपरेशन) के पद से स्थानांतरित कर राजनांदगांव में CSP नियुक्त किया गया है।

विमल कुमार पाठक (IPS-2022), जो कोरबा जिले के दर्री में CSP थे, उन्हें नारायणपुर जिले में ASP (ऑपरेशन) बनाया गया है।

हर्षित मेहर (IPS-2022), जो दुर्ग में CSP के पद पर पदस्थ थे, उन्हें कोंडागांव जिले में ASP (ऑपरेशन) नियुक्त किया गया है।

राहुल बंसल (IPS-2022), जो सरगुजा जिले के अंबिकापुर में CSP थे, उन्हें बीजापुर जिले में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षु IPS अधिकारियों की भी नई पदस्थापना

तबादला आदेश में प्रशिक्षु अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अंशिका जैन (IPS-2022), जो बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं, उन्हें जगदलपुर में CSP नियुक्त किया गया है।

साकोरे मानसी नानाभाऊ (IPS-2023), जो रायपुर में प्रशिक्षु अधिकारी थीं, उन्हें रायपुर शहरी क्षेत्र के आजाद चौक में ACP बनाया गया है।

आदित्य कुमार (IPS-2024), जो राजनांदगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, उन्हें राजनांदगांव में CSP नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रतीक बंसोड़ (IPS-2024), जो कांकेर में प्रशिक्षु अधिकारी थे, उन्हें सरगुजा जिले के अंबिकापुर में CSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button