छत्तीसगढ़

हथखोज की फैक्ट्री में भीषण आग: श्याम केमिकल में धधकी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप; दमकल टीम मौके पर

भिलाई, 8 अक्टूबर। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से काफी ऊंचाई तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। इसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, फैक्ट्री में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button