छत्तीसगढ़

गांव में ‘नक्सली पर्चे’ फेंककर डर फैलाने की कोशिश: सरपंच-उपसरपंच समेत ग्रामीण को धमकी, जमीन विवाद में 2 गिरफ्तार

बीजापुर, 8 अक्टूबर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदंडा में नक्सली पर्चे फेंककर ग्रामीणों में दहशत फैलाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने संदीप मड़कम और नागेश बोड़के को गिरफ्तार किया है। दोनों पर माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पर्चे तैयार कर गांव में भय का माहौल बनाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को मुरदंडा गांव में 7 धमकी भरे पर्चे मिले थे। इन पर्चों में सरपंच नारायण काका, उपसरपंच नारायण कचलम और ग्रामीण जयमूर्ति चापड़ी को धमकी दी गई थी। पर्चे मिलने की सूचना के बाद आवापल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जमीन कब्जे से जुड़ा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया था। इसी कार्रवाई को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने माओवादियों की आड़ लेकर धमकी भरे पर्चे तैयार किए और उन्हें गांव में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदीप मड़कम और नागेश बोड़के को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नक्सली पर्चे तैयार करने के पीछे की साजिश और जमीन विवाद से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

आवापल्ली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button