छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING: महानदी भवन के पास चलती बस में लगी आग, आग लगते ही कर्मचारियों ने बस से कूदकर बचाई जान

रायपुर, 23 सितम्बर 2026 नवा रायपुर में महानदी भवन के पास बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शासकीय कर्मचारियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार बताए जा रहे हैं।

बस में आग लगते ही कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें बढ़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button