आस्थाछत्तीसगढ़

कोण्डागांव में मां लिंगेश्वरी के दर्शन को उमड़ी भीड़ : 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, 5 किलोमीटर तक लगी दर्शनार्थियों की कतार

कोण्डागांव, 23 सितम्बर 2026 जिले के ग्राम आलोर-झाटीबन के पहाड़ों में स्थित प्रसिद्ध मां लिंगेश्वरी देवी की गुफा के पट विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। संतान प्राप्ति की मनोकामना से जुड़ी धार्मिक मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

गुफा के पट खुलने के बाद पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों ने अंदर दक्षिण दिशा से पश्चिम दिशा की ओर शेर के पदचिह्न देखे। स्थानीय मान्यता के अनुसार इन पदचिह्नों को क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

गुफा के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में भक्त बाहर से ही मां लिंगेश्वरी के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के लिए 5 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए मां लिंगेश्वरी के पट खुले रहने की व्यवस्था की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button