छत्तीसगढ़

धान खरीदी 2026-27 को लेकर सरकार अलर्ट : मंत्री बघेल ने गोदाम निर्माण और बारदाना व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उक्त बैठक में सचिव खाद्य रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक खाद्य डॉ. फरिया आलम, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम विलास भोसकर संदीपन, प्रबंध संचालक विपणन संघ जितेन्द्र शुक्ला, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम दीपक शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री बघेल ने सिटी गैस वितरण योजना की विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ किया।

मंत्री बघेल ने बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के 2 माह के चावल का समयानुसार भंडारण एवं वितरण कराने के निर्देश दिए।

आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन की तैयारियों, बारदानों की व्यवस्था, नवीन खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए गए। मंत्री बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसान पंजीयन के संबंध में शेष किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्रों एवं संग्रहण केंद्रों में शॉर्टेज की मात्रा में कमी लाने के संबंध में भी निर्देश दिए।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम निर्माण की प्रगति की समीक्षा की एवं निर्माणाधीन गोदामों के समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नापतौल विभाग की समीक्षा करते हुए धरमकांटा का सत्यापन धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक/खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक राज्य भंडार गृह निगम एवं नापतौल के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button