छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ी सौगात: CM साय आज डौण्डीलोहारा से 67.28 लाख खातों में भेजेंगे 631 करोड़ रुपए

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। इस दौरान 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि का अंतरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है।

इसके अलावा इस राशि का उपयोग राज्य की महिलाओं द्वारा बेटियों के सुरक्षित एवं सुखद भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के निष्पादन में भी किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि बहनों को प्रदान की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि सितंबर 2026 की 31वीं किस्त की सहायता राशि का भुगतान सितंबर माह में किया जाना है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बहनों को सौगात के तौर पर सितंबर माह की राशि राखी त्योहार के पूर्व ही बहनों के खातों में अंतरित की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button