छत्तीसगढ़

ब्लू वाटर खदान में लगातार मौतों पर सरकार सख्त : मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ऐलान, खदान प्रतिबंधित कर चारों ओर होगी फेंसिंग

रायपुर, 22 अगस्त 2026। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को लेकर सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही खदानों के चारों ओर सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि लोगों की आवाजाही रोककर हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

मंत्री ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है। ब्लू वाटर खदान में पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए सरकार अब ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की दिशा में कदम उठा रही है।

इधर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार पारदर्शी एवं साफ-सुथरी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना चाहती है।

युवाओं के साथ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के संवाद को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना जरूरी है। उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनना चाहिए। यदि युवाओं की बात नहीं सुनी जाएगी तो उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

वहीं रायपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर का नाम नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तैयार करते समय प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button