छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों को बड़ी राहत: 74.88 करोड़ रुपए आवंटित, वेतन भुगतान से लेकर मरम्मत और अतिवृष्टि प्रबंधन पर खर्च होगी राशि

रायपुर, 20 अगस्त 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों में विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आवंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी निकायों को राशि आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 10 नगर निगमों को कुल 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए आवंटित किए हैं। वहीं 48 नगर पालिकाओं को कुल 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए तथा 100 नगर पंचायतों को कुल 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं।

विभाग द्वारा निकायों को अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत यह राशि आवंटित की गई है।

विभाग द्वारा जारी इस राशि से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। इससे स्थानीय स्तर पर वेतन भुगतान और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ ही मरम्मत, संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने में भी सहायता मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button