छत्तीसगढ़

CG Transfer: उज्जवल पोरवाल समेत 7 अफसर बदले, मनीष मिश्रा बने सूरजपुर अपर कलेक्टर, देखें आदेश…

रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 18 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी हुआ।

आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के CEO पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, पर्यटन विभाग बनाया गया है। उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी तरह विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) बनाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में सहायक महाप्रबंधक के पद से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाया गया है।

वहीं नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, रायपुर पदस्थ किया गया है। मनीष मिश्रा को भी अपर कलेक्टर रायपुर के पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button