छत्तीसगढ़

वंदे मातरम् के अपमान पर अरुण साव का पलटवार: बोले—कांग्रेस नेता बयान ही नहीं, आचरण से भी दिखा रहे देश विरोधी सोच

रायपुर, 17 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का देश विरोधी आचरण एक बार फिर सामने आया है। कांग्रेस और उसके नेता अब केवल राष्ट्र के विरुद्ध बयान ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि आचरण से भी प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए।

साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर कार्यालय में कहा कि वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकना और बाद में अलग-अलग तरह के स्पष्टीकरण देना उचित नहीं है। भारत लोकतांत्रिक और कानून से चलने वाला देश है। देश में जो कानून और संवैधानिक व्यवस्था है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। किसी राजनीतिक दल की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर देश नहीं चलता।

उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र से जुड़े प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना सभी में होनी चाहिए। देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अब समाज को दिमागी नक्सलवाद से भी सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोग समाज में विभाजन और अलगाव पैदा करते हैं। राष्ट्र विरोधी विचारों को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुट और मजबूत रखने के लिए दिमागी नक्सलवाद से सावधान रहने की बात कही है। देश की एकता को मजबूत बनाए रखते हुए हमें मिलकर भारत को आगे बढ़ाना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button