छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अफसर होंगे सम्मानित: IG गर्ग, SSP शशिमोहन समेत अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

रायपुर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में यह पदक प्रदान करेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की थी। अब स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक

सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

11 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, रायगढ़; पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, रायपुर ग्रामीण; पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, एटीएस; विशा, पुलिस मुख्यालय रायपुर; सेनानी निवेदिता पाल, 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़; सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद; अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, जिला पुलिस मध्य, रायपुर नगरीय; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, पुलिस मुख्यालय रायपुर; सहायक सेनानी जयलाल मरकाम, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद को पदक दिया जाएगा।

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button