आस्थाछत्तीसगढ़
Trending

दूसरी बार 151 KM की कांवड़ यात्रा करेंगी भावना बोहरा: 10 अगस्त से अमरकंटक से उठाएंगी नर्मदा जल, भोरमदेव में होगा जलाभिषेक

पंडरिया, 01 अगस्त 2026

पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा एक बार फिर भगवान भोलेनाथ की आराधना और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना के साथ 10 से 16 अगस्त तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा करेंगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से शुरू होकर डोंगरिया महादेव होते हुए भोरमदेव मंदिर तक पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

भावना बोहरा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कठिन वन क्षेत्रों, पहाड़ी रास्तों और दुर्गम मार्गों से गुजरते हुए सात दिनों की पदयात्रा करेंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, मातृशक्ति के सम्मान और प्रदेशवासियों के कल्याण का आध्यात्मिक संकल्प है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस कठिन कांवड़ यात्रा को पूरा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला जनप्रतिनिधि बनी थीं। इस बार भी यात्रा 10 अगस्त को सुबह 7 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से शुरू होगी और 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

भावना बोहरा ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय है। कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो त्याग, अनुशासन, सेवा, समर्पण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने प्रदेशभर के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से 10 अगस्त को अमरकंटक पहुंचकर यात्रा को “बोल बम” के जयघोष के साथ रवाना करने और यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।

इन मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा

अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से शुरू होकर यात्रा गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल, खपरा खोल, लमनी, निवासखार, महामाई (खुड़िया), दुल्लापुर बाजार, गौरकांपा, मोहतरा, डोंगरिया महादेव, बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ सात दिवसीय कांवड़ यात्रा का समापन होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button