भोलेनाथ की सेवा में विधायक भावना बोहरा: अमरकंटक में कांवड़ियों के लिए फ्री भोजन-विश्राम, सावन के पहले दिन पहुंचे 400 श्रद्धालु

पंडरिया, 30 जुलाई 2026
जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन।
30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार पांचवें वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। सावन माह प्रारंभ की पूर्व संध्या पर लगभग 400 से अधिक कांवड़ियों का आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत कर उनकी सेवा की गई। सभी ने एक साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया और मां नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ की भव्य संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।
विगत वर्ष विधायक भावना बोहरा द्वारा इस सुविधा के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को लाभ मिला था और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन, स्नान, विश्राम एवं रोजमर्रा की सभी मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है। भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य भी यहां सातों दिन, चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध हैं, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 9755359004 एवं 9754462000 जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिले से मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए गोपालपुर पंचायत परिसर (मध्यप्रदेश) में निःशुल्क विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। पहले इस मार्ग में कांवड़ यात्रियों को विश्राम के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए गोपालपुर में उनके विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो।
वहीं जलेश्वर महादेव, डोंगरिया भी पंडरिया विधानसभा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। सावन माह में हजारों श्रद्धालु एवं कांवड़ यात्री यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। उनकी सेवा के उद्देश्य से पूरे सावन माह तक प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास के साथ कांवड़ में जल लेकर जलाभिषेक करने हेतु कठिन यात्रा करके अमरकंटक के लिए प्रस्थान करते हैं। उनकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो, इसके लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है। कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हमने मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक (म.प्र.) में विश्राम, भोजन, पेयजल, स्नान सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है। साथ ही भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। कांवड़ यात्रियों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा करने का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगातार पांचवें वर्ष भी हमें शिवभक्तों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।



