अपराधछत्तीसगढ़

CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला: अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर EOW-ACB की छापेमारी

रायपुर, 29 जुलाई।
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रायपुर ने बुधवार को आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी) एवं 8, तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज है।

तलाशी के दौरान जांच एजेंसियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि कथित घोटाले से अर्जित राशि का निवेश अनवर ढेबर द्वारा अपने नाम और बेनामी संपत्तियों में किया गया था।

बरामद साक्ष्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम अनवर ढेबर के सहयोगियों और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button