अपराधछत्तीसगढ़
Trending

SDOP पर हमले के बाद बड़ा एक्शन: मदननगर हिंसा में 150 ग्रामीणों पर मामला दर्ज, पुलिस बोली—किसी को नहीं बख्शेंगे

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 15 नामजद आरोपियों समेत 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सभी पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना 24 जुलाई की है, जब प्रतापपुर पुलिस एक मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए लाठी-डंडों, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया।

इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

अब पुलिस ने मामले में 15 नामजद और 100-150 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज कर ली है। साथ ही सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button