छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन: 10 दिन की पूछताछ के बाद विकास गर्ग जेल, ED को मिले कई अहम सुराग

रायपुर, 24 जुलाई 2026

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को शुक्रवार को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया। 10 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ED सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान विकास गर्ग से कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से उनके करीबी संबंधों के संकेत मिले हैं। एजेंसी का दावा है कि पूछताछ में ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिनसे कथित तौर पर सट्टे की अवैध कमाई को वैध धन में बदलने और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिली है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। ED का आरोप है कि एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का इस्तेमाल कर EbixCash में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई।

इसी मामले में ED ने 14 जुलाई को विकास गर्ग को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 10 दिन की ED रिमांड पर भेजा था, जहां उनसे लगातार पूछताछ की गई।

अब ED का मानना है कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। एजेंसी वित्तीय लेनदेन, निवेश और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button