राजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र बंद आज: छात्र आंदोलन के समर्थन में विपक्ष लामबंद, उद्धव-शरद मैदान में

मुंबई, 23 जुलाई 2026

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। वहीं, महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी आंदोलन के समर्थन में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

उद्धव ठाकरे और शरद पवार दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में खड़े नजर आए, जबकि आदित्य ठाकरे ने मुंबई में मोर्चा संभालते हुए आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई झेल रहे युवाओं को पार्टी से संपर्क करने की अपील की।

प्रकाश आंबेडकर ने छात्र आंदोलन को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। इसे विपक्ष के लिए लंबे समय बाद एकजुट होकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश माना जा रहा है। बंद को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के चुनावों में कमजोर प्रदर्शन के बाद विपक्षी दल छात्र आंदोलन के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button