छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING: संतोषी नगर ब्रिज पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ 15 फीट नीचे गिरा ट्रक; कार क्षतिग्रस्त

रायपुर, 17 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (RJ 31 GB 3122) काफी तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

हादसे में कार (CG 04 MA 3271) भी ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक चालक और हेल्पर को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। चालक और हेल्पर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू किया गया। हादसे के कारण संतोषी नगर ब्रिज और आसपास के मार्ग पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा रहा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button