66 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान: CM विष्णु देव साय ने महतारी वंदन की 29वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 626 करोड़ रुपये

रायपुर, 11 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए शनिवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी। योजना के तहत हर माह मिलने वाली इस सहायता से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी लाभार्थी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
सरकार के अनुसार, योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं के खातों में 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना से लाखों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिली है और महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक भागीदारी भी बढ़ी है।
बाइट: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़



