छत्तीसगढ़

CG IPS Transfer: अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव IG, मयंक गुर्जर को सुकमा SP; 24 IPS अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 11 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। इसके अलावा प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रशांत कुमार ठाकुर, रामकृष्ण साहू और राजेश कुकरेजा को डीआईजी स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भावना गुप्ता और रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में पदस्थ किया गया है। श्वेता राजमणी को डीआईजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर बनाया गया है, जबकि धर्मेंद्र छबई को आठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव तथा सूरज सिंह परिहार को चौथी वाहिनी, माना (रायपुर) का सेनानी नियुक्त किया गया है।

12 जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक (SP)

सरकार ने जिलों में भी बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई नए एसपी नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार—

  • चंद्रमोहन सिंह – दंतेवाड़ा SP
  • त्रिलोक बंसल – बेमेतरा SP
  • सुनील शर्मा – सारंगढ़-बिलाईगढ़ SP
  • जितेंद्र कुमार यादव – कबीरधाम SP
  • चव्हाण किरण गंगाराम – बालोद SP
  • योगेश कुमार पटेल – सूरजपुर SP
  • राय गौरव रामप्रवेश – बलौदाबाजार-भाटापारा SP
  • उमेश प्रसाद गुप्ता – बीजापुर SP
  • मयंक गुर्जर – सुकमा SP
  • संदीप कुमार पटेल – नारायणपुर SP
  • भावना पांडेय – धमतरी SP
  • हरीश राठौर – कोरिया SP

इसके अलावा रॉबिन्सन गुरिया को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button