छत्तीसगढ़
Trending

मुख्य सचिव की सख्ती: सचिवों की हाई लेवल बैठक में बैकलॉग भर्ती पर फटकार, कहा—’रिक्त पदों पर तुरंत शुरू करें प्रक्रिया’

रायपुर, 07 जुलाई 2026। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं, पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति और क्रियान्वयन संबंधी जानकारी भी ली गई।

मुख्य सचिव ने शासन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव ऋर्चा शर्मा, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव शहला निगार, सचिव मुकेश कुमार बंसल, सचिव राहुल भगत, सचिव नेहा चम्पावत, सचिव रजत कुमार, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव अविनाश चम्पावत, सचिव एस. प्रकाश, सचिव आर. शंगीता, सचिव बसवराजु एस., सचिव शम्मी आबिदी, सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव भुवनेश यादव सहित राज्य शासन के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button