छत्तीसगढ़रायपुर

दुष्कर्म आरोपी ‘चावल वाले बाबा’ को जेल से रायपुर लाया गया: तबीयत बिगड़ने पर मेकाहारा में होगा इलाज, साजिश की आशंका जताई

रायपुर। दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद केंद्रीय जेल में बंद कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ ‘चावल वाले बाबा’ को शनिवार को कड़ी गोपनीयता के बीच रायपुर लाया गया। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस की विशेष टीम उन्हें पहले रायपुर केंद्रीय जेल लेकर पहुंची, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) भेजे जाने की तैयारी की गई।

सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र नयन शास्त्री को महासमुंद जेल से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत सूमो वाहन में रायपुर लाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी सोनोग्राफी समेत अन्य चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दोबारा महासमुंद केंद्रीय जेल भेजा जा सकता है।

इस दौरान मीडिया के सवालों पर नरेंद्र नयन शास्त्री ने दुष्कर्म के आरोपों पर सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

गौरतलब है कि बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने नरेंद्र नयन शास्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

नरेंद्र नयन शास्त्री लंबे समय से कथावाचन और ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। श्रद्धालुओं के बीच उनकी पहचान ‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के रूप में थी। उनके आश्रम और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। हालांकि गिरफ्तारी के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button