छत्तीसगढ़
Trending

अब सफर होगा स्मार्ट और इको-फ्रेंडली: चार शहरों में 240 ई-बसों की सौगात, केदार कश्यप बोले—‘आधुनिक परिवहन का नया दौर’

रायपुर, 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य के चार प्रमुख शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के निर्णय का स्वागत करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कैबिनेट के इस निर्णय से शहरी परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

केदार कश्यप ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से शहरों में आवागमन आसान होगा तथा आम नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। यह पहल प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे शहरी बुनियादी ढांचे का भी हिस्सा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार परिवहन क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार कर रही है। 240 ई-बसों का संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button