छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बैंक में आग से हड़कंप: सेंट्रल बैंक ऑफिस से उठा धुआं, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

रायपुर, 06 जून 2026। राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

दफ्तर से उठता दिखा धुआं, कर्मचारियों में अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो बैंक भवन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास की दुकानें कराई गईं खाली

सुरक्षा के मद्देनजर बैंक के आसपास स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों को एहतियातन खाली करा दिया गया है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि आग अन्य इमारतों तक न फैल सके।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

पानी टैंकर भी बुलाए गए

आग की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नगर निगम के पानी टैंकर भी मौके पर बुलाए गए हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button