
जगदलपुर, 05 । बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में बीते पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के जहां एक महिला बंदी ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामलों में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का निवासी था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में आरोपी था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।
बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। महज पांच दिनों के भीतर हुई दो मौतों ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की की जा रही है। वहीं लगातार घटनाओं के बाद जेल की , और को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



