छत्तीसगढ़रायपुर

मन की बात में आम का जिक्र सुन बच्चों ने जताई इच्छा: वर्णिका शर्मा ने तुरंत बस की व्यवस्था कर कराई आम प्रदर्शनी की सैर

रायपुर, 01 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का श्रवण छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को उत्साहपूर्वक सुना और उनमें दिखाई गई जिज्ञासा को तत्काल प्रोत्साहन भी मिला।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने जशपुर के युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी की सराहना सुनकर बच्चों में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के प्रसिद्ध आमों और गर्मी के मौसम में पारंपरिक पेय पदार्थों का भी जिक्र किया। आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में सुनकर बाल आश्रम के बच्चों ने आम प्रदर्शनी देखने की इच्छा जताई। बच्चों की इस उत्सुकता को देखते हुए आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने तत्काल पहल करते हुए विशेष बस की व्यवस्था कर उन्हें आम प्रदर्शनी की सैर कराई।

प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न किस्मों के आमों को नजदीक से देखा, उनके बारे में जानकारी हासिल की और इस अनूठे अनुभव का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ ऐसे ज्ञानवर्धक और अनुभवात्मक अवसर भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेश और बच्चों की जिज्ञासाओं को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button