अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में फिर बहा खून: पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में मौत

रायपुर, 29 मई 2026। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गंज थाना क्षेत्र में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गरुड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर ब्रिज और तेलघानी नाका चौक के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आशीष गरुड़ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। देर रात तक इलाज चलता रहा, लेकिन आखिरकार युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि राजधानी में लगातार बढ़ रही हत्या, चाकूबाजी और गैंगवार जैसी घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button