
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन-1 के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक-15 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और रायपुर महापौर मीनल चौबे ने 38 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, जोन-1 अध्यक्ष, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में नील के घर से राव के घर तक सड़क निर्माण, शुभम चंद्राकर के घर के पास गली में रोड निर्माण, अन्ना चौक से शिव मंदिर लाइन तक नाली निर्माण, मानस भवन गुढियारी के पीछे नाली निर्माण तथा डीडी नगर क्षेत्र में नाली चौड़ीकरण, मरम्मत और पुलिया निर्माण शामिल हैं।
इस दौरान नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, वार्ड पार्षद राजेश देवांगन, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, विनोद अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य जल्द शुरू कर तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। वहीं वार्ड पार्षद राजेश देवांगन ने नए विकास कार्यों के लिए विधायक और महापौर का आभार जताया।



